सागर नगर: निगम कर्मचारी द्वारा गाली गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी देने कर्मचारी संघ ने विभिन्न अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन
नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव श्री राजेशसिंह राजपूत एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, महापौर, निगमाध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपकर गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने पर वाहन विभाग में पदस्थ श्री कृष्णकुमार बबलू चौरसिया के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की ।