सागर नगर: पुरव्याऊ टोरी इलाके में एक युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरव्याऊ टोरी इलाके में युवती ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो वारदात सामने आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा बनाया शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार पुरव्याऊ टोरी निवासी अमृता चौरसिया उम्र 27 साल में अज्ञात कारणों के चलते दोपहर के समय घर में फंदा लगा लिया।