सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने बड़ा करीला क्षेत्र में एक फैक्ट्री पर बन रही नकली यूरिया, ग्रीस और आयल को पकड़ा
मोतीनगर पुलिस ने बड़ा करीला क्षेत्र में एक फैक्ट्री पर बन रही नकली यूरिया, ग्रीस और आयल को पकड़ा है। मौके से पुलिस को ब्रांडेड कंपनी की नकली यूरिया, आयल सहित अन्य सामग्री मिली है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक पर कार्रवाई की है जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री पर राष्ट्रीय कंपनी के नाम पर नकली सामग्री का निर्माण कर उसका विक्रय किया जा रहा था। पुलिस जांच कर रही है।