सागर नगर: जल्द ही जलकुंभी मुक्त होगी लाखा बंजारा झील, तीव्र गति से चल रहा है जलकुंभी निकालने का कार्य : नगर निगम आयुक्त
सागर स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे लाखा बंजारा झील का सौंदर्यकरणकर कार्य अब अंतिम चरणों में है। झील से जलकुंभी निकालने का कार्य तीव्र गति से जारी है। वहीं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के मौसम में झील में पानी बढ़ने से अब जलकुंभी निकालने में काफी मदद मिली हैं एक-दो दिन में ही सारी जलकुंभी झील से बाहर निकाल ली जाएगी।