सागर नगर: नगर निगम आयुक्त ने चकराघाट का किया निरीक्षण, विकास कार्यों को लेकर लोगों से की चर्चा व लिए सुझाव
सागर के चकरा घाट पर लाखा बंजारा झील किनारे अनेक प्राचीन मंदिर है। जो लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है जिसको लेकर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने चकराघाट पहुंचकर निरीक्षण कर आम नागरिकों से चर्चा की।धार्मिक आस्था को देखते हुए चकराघाट पर क्या कार्य कराए जा सकते हैं तो नागरिको ने बनारस की तर्ज पर गंगा आरती करने का सुझाव रखा।