सागर नगर: लोकायुक्त की कार्यवाही सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में पदस्थ लेवर निरीक्षक 30000 की रिश्वत लेते पकडे गए
सागर लोकायुक्त की टीम ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय मे कार्यवाही की हैं।लेवर निरीक्षक लाल मणि सिंह को 30 हज़ार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम ने निरीक्षक मंजू सिह के नेतृत्व मे करवाई की गईं जिसमे लेवर निरीक्षक को रिश्वत के रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा हैं। लेवर निरीक्षक शिकायकर्ता देवाशु चौबे से 30 हजार रुपये ले रहे थे।