कोडरमा: जिला प्रशासन और इंपैक्ट इंडिया द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 12 लोगों की हुई मुफ्त सर्जरी
जिला प्रशासन कोडरमा एवं इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में झुमरीतिलैया स्थित सी०एच० हाई स्कूल परिसर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में दिनांक 24 जुलाई, 2025 को बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया एवं विविध चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में मुड़े हुए पैरों, कटे-फटे होंठ तथा प्लास्टिक एवं पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी संबंधी सेवाओं मिली।