भीलवाड़ा: फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर नगर निगम ने तीन होटल और कोचिंग सेंटर किए सीज, बार-बार नोटिस के बावजूद नहीं सुधरे
भीलवाड़ा। शहर में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई की। फायर सेफ्टी मानकों की पालना नहीं करने पर नगर निगम की अग्निशमन शाखा ने तीन प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया, जबकि चौथे संस्थान के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।