डकैती ,चोरी के 19 मामलों में वांछित 25 हजार का ईनामी आरोपी सद्दाम पीतलवडी सहित दो आरोपी गिरफ्तार।
1 अवैध पिस्टल मय मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस जब्त।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। डीएसटी, एवं सदर निंबाहेड़ा पुलिस चित्तौड़गढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के मामले में 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल मय मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस बरामद की है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों, नशा तस्करों एवं अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी शिव प्रकाश टेलर के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी सदर निंबाहेड़ा संजय शर्मा के नेतृत्व में डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरजकुमार, प्रमोद कुमार हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल रतन सिंह जगदीश देवेंद्र,रामकेश,अमित कुमार की एक टीम का गठन किया गया दिनांक 3.10.2026 को जरिये मुखबीर खास से सुरज कुमार स.उ.नि. को सुचना मिली कि चित्तौड़गढ़ में ₹25000 का इनामी सद्दाम और उसका साथी निवासी पीतलवडी जो की शिकार खेलने के लिए निंबाहेड़ा की तरफ से आने की संभावना है तथा उनके पास अवैध हथियार होने की पुख्ता सूचना है सूचना विश्वसनीय होने से बिनोता चौकी प्रभारी पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा भूपेंद्र सिंह ए एस आई को सूचना से अवगत कराया गया डीएसटी प्रभारी सुरज कुमार एवं टीम द्वारा बताई गई सुचना पर पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा की टीम भूपेंद्र सिंह ए एस आई व टीम कांस्टेबल दिनेश नाहर सिंह दयाराम विजय ने बिनोता चौकी के सामने पहुंचे और नाकाबंदी शुरू की दोराने नाकाबंदी अभियुक्त सद्दाम हुसैन पिता इस्माइल जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी पीतलवडी थाना छोटी प्रतापगढ़ ओर रज्जाक मोहम्मद पिता मुंशी मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 38 साल निवासी पीतलवडी थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल वह दो जिंदा कारतूस मिलने से आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुवे दोनो अभियुक्तो को गिरफतार किया जाकर अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के संबंध में अनुसंधान जारी है।
अभियुक्त सद्दाम के खिलाफ चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ अजमेर उदयपुर में 19 प्रकरण दर्ज है जिनमें से 17 प्रकरण लूट के तथा 02 प्रकरण चोरी के दर्ज हैं तथा अभियुक्त रज्जाक मोहम्मद के 04 प्रकरण चोरी के दर्ज हैं।