पिपरा: संतों बाबा स्थान की दीवार एक महीने में ढही, ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता और जनप्रतिनिधि पर उठाए सवाल
Pipra, Supaul | Jul 23, 2026 सुपौल जिले के पिपरा पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र संख्या-11 के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध संतों बाबा स्थान पर निर्मित एक दीवार महज दो महीने के भीतर गिर जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण नई दीवार इतनी कम अवधि में ही ढह गई। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में मानक के अनुरूप स