प्रतापगढ़: गाजी की बागा चौराहे पर बस की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
फतनपुर थाना क्षेत्र के शुरवामिश्रपुर गांव निवासी राकेश यादव अपनी पत्नी निर्मला यादव के साथ रविवार को दिन में 2 बजे के आसपास रानीगंज जा रहे थे। अभी वह गाजी की बाग चौराहे पर पहुंचे की सामने से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उनके साथ मोटर साइकिल पर पीछे बैठी उनकी पत्नी निर्मला यादव की मौके पर मौत हो गई और वहीं पर पति राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए