जहानाबाद: शहबाजपुर में बिजली की मरम्मत करते समय कर्मचारी झुलसे, इलाज जारी
जहानाबाद के मदारपुर निवासी बिजली विभाग कर्मचारी सीताराम चौधरी शाहबाजपुर गांव में एक घर की बिजली ठीक करने गए थे। छत पर मरम्मत कार्य के दौरान अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।