मऊगंज: देवतालाब में प्रसूता की मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया
Mauganj, Rewa | Nov 15, 2025 मऊगंज जिले के देवतालाब स्थित शंकर नर्सिंग होम में 28 वर्षीय प्रसूता की ऑपरेशन के महज़ तीन घंटे बाद हालत बिगड़ी और प्रयागराज ले जाते समय मौत हो गई। मौत हो जाने से हंगामा खड़ा हो गया। परिजन महिला का शव लेकर लौर थाना पहुंचे और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।पुलिस ने समझाइश देकर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज भेजा जहां पीएम कराया गया।