मऊगंज: पन्नी गाव के तालाब में मिला 30 दिन से लापता युवक का शव, परिजनों का हंगामा, गिरफ्तारी तक शव उठाने से इनकार
Mauganj, Rewa | Nov 14, 2025 मऊगंज जिले के पन्नी गांव से 15 अक्टूबर की रात मारपीट के बाद लापता हुए युवक विकास साकेत का शव आज 30 दिन बाद 14 नवंबर की दोपहर 2 बजे पन्नी गांव के ककरहवा तालाब में तैरता मिला।शव दिखते ही गांव में हंगामा शुरू हो गया।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक शव नहीं उठने देंगे।पूरे जिले से पुलिस बल तैनात किया गया है।