मऊगंज: लौर थाना क्षेत्र के देवरी सेगरान गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
Mauganj, Rewa | Nov 14, 2025 लौर थाना के देवरी सेंगरान गाव में ट्रेक्टर पलट गया।हादसे में ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई।बहेरा लखनखोरियान निवासी विकाश शर्मा 30 वर्ष ट्रैक्टर में पीछे लगने वाला कल्टीवेटर लेने मनगवां गया था। जहां से वह दोपहर के समय लौट रहा था कि सडक़ खराब होने से अचानक देवरी सेंगरान गांव के समीप ट्रैक्टर पलट गया। घटना में चालक विकाश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।और उसकी मौत हो गई।