मऊगंज: राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मऊगंज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी व फसल मुआवजे की मांग की
Mauganj, Rewa | Nov 13, 2025 मऊगंज राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने अपनी प्रमुख समस्याओं को लेकर आज 13 नवंबर की शाम 4:00 बजे मऊगंज कलेक्टर को ज्ञापन पत्र सौंपा है। किसानों ने मांग की है कि प्रदेश सरकार चुनावी वादे के अनुसार छत्तीसगढ़ की तर्ज पर धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाए और खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की जाए।