लोहरदगा: समाहरणालय में अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर उपायुक्त समेत अधिकारियों ने विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए लोहरदगा समाहरणालय परिसर में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा की अध्यक्षता लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने की।शोकसभा में जिले के वरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक कर्मी और अन्य कर्मियों ने सहभागिता की।