लोहरदगा: समाहरणालय परिसर लोहरदगा में रक्तदान शिविर का आयोजन, सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने दी जानकारी
जिला प्रशासन लोहरदगा द्वारा जिला के आम नागरिकों और सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों/कर्मियों से अपील की जाती है कि दिनांक 14.06.2025 को समाहरणालय परिसर लोहरदगा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस रक्तदान का उद्देश्य जिला में किसी जरूरतमंद को विषम परिस्थिति में आवश्यक रक्त उपलब्ध कराना है। सदर अस्पताल में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे सिविल सर्जन ने दी जानकारी।