लोहरदगा: समाहरणालय मैदान में आम महोत्सव सह सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया, उपायुक्त रहे मौजूद
लोहरदगा जिला समाहरणालय मैदान में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे आम महोत्सव सह बागवानी मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, डीएफओ अभिषेक कुमार एवं डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में जिले के उन्नत बागवानी करने वाले किसानों और समितियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।