उत्तर प्रदेश के #आज़मगढ़ में कॉलेज से ई-रिक्शा से लौट रही छात्राओं के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ करते हुए “I Love You” कहकर अश्लील हरकतें कीं। छात्राओं के मुताबिक, युवक कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था। हद पार होने पर एक छात्रा ने ई-रिक्शा रुकवाया, युवक को नीचे उतरने को कहा और चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।