बांका: बाटेश्वरनगर गांव सहित 84 गांवों में चिन्हित ज़मीन पर मिनी जलमीनार का होगा निर्माण, एनओसी जारी
Banka, Banka | Jun 17, 2025 बटेश्वरनगर गांव सहित 84 गांव में चिन्हित जमीन पर मिनी जलमीनार का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसको लेकर 50 चिन्हित जमीन पर जांच के बाद आंचल प्रशासन के द्वारा एनओसी जारी कर दिया गया। PHED के कनीय अभियंता सुबोध कुमार ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे बताया की 22 जगह पर मिनी जलमीनार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जबकि शेष जगहो पर जल्द शुरू किया जाएगा।