बांका: बांका में मानसून की पहली बारिश से गर्मी से राहत, 21 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी
Banka, Banka | Jun 18, 2025 बांका में मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार की सुबह 5 बजे से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में 6 से 7 डिग्री गिरावट आई। पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। इधर बारिश होने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। । लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश का सिलसिला 21 जून तक जारी रहेगा।