इटारसी: राज्यसभा सांसद ने रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग और आपराधिक गतिविधियों पर भोपाल मंडल डीआरएम से कार्रवाई की मांग की
इटारसी रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरिंग और आपराधिक गतिविधियों पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने चिंता जताई। उन्होंने बुधवार को सुबह करीब 11 बजे इटारसी में कार्यक्रम में पहुंचे भोपाल मंडल के डीआरएम पंकज त्यागी से तत्काल कार्रवाई की मांग की। डीआरएम त्यागी ने इटारसी में दो अमृत भारत ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।