फिरोज़ाबाद: महाकुंभ स्नान को निकले श्रद्धालुओं से भरी बस थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर पर चढ़ी, सात सवारी घायल
थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ एक्सप्रेस पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस बुधवार सुबह फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर पर चढ़ गयी। बस में करीबन 40 से 50 सवारियां थीं जिनमें एक परिवार के 15 सदस्यों में से सात चोटिल हो गये। हादसा बड़ा होते होेते बच गया। उक्त चोटिल सवारियों को जिला अस्पताल लाया गया।