संडीला: बघौली के ग्राम आठौआ में घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात की चोरी
Sandila, Hardoi | Jun 12, 2026 बघौली क्षेत्र के ग्राम आठौआ निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घर में हुई चोरी की घटना की शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार 3 जून को वह अपनी पत्नी के उपचार के लिए घर में ताला लगाकर बाहर गया था। जब 10 जून 2026 को वापस लौटा तो देखा कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ था और कमरे की कुंडी भी क्षतिग्रस्त थी।