पटना ग्रामीण: राजधानी में मिठाई दुकानों और डेयरी फॉर्म पर फूड विभाग का छापा, जांच के लिए लिए गए नमूने
होली को लेकर नकली दूध से बनी मिठाई और पनीर बाजार में बिकने की शिकायत फूड विभाग को लगातार मिल रही थी। इसके बाद पटना के फूड इंस्पेक्टर ने बुधवार की दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कई दुकानों में छापेमारी की। जिसमें दो दुकानों में मिलावट और गंदगी के सबूत मिले। वहीं, अदालत घाट स्थित पंकज डेयरी और जनहित घी में एक साथ छापेमारी की गई, जहां कई गड़बरिया मिली हैं।