फर्रुखाबाद: गांव धीरपुर के पास नवीगंज मार्ग पर बाइक सवार चचेरे भाई और 2 बहनों की मौत के बाद मौके पर SDM, ASP पहुंचे
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव धीरपुर के पास नवीगंज मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई राजन समेत 2 सगी बहन काजल और सेजल की मौत के बाद घटनास्थल पर एसडीएम रजनीकांत, एएसपी अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, मोहम्मदाबाद सीओ अजय वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद परिजनों से बात की।