भादरा: जिला पुलिस अधीक्षक ने भादरा पुलिस थाना में की जनसुनवाई
भादरा। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने गुरुवार को भादरा पुलिस थाना में जनसुनवाई कर लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने थाना अधिकारी व जांच अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने साइबर अपराध के खिलाफ अभियान और नशे के विरोध में जनजागरूकता बढ़ाने तथा नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया।