गुना: जमरा गांव में मकान तबेला में लगी भीषण आग, लकड़ी कंडे भूसा पाइप और अन्य सामान चलकर हुआ राख
Guna, Guna | Jun 25, 2026 गुना म्याना थाना के जमरा गांव में मकान तबेला में भीषण आग लग गई। मकान मालिक भोलाराम रघुवंशी राजू रघुवंशी ने 25 जून को बताया, आग कैसे लगी पता नही, आगजनी में एक ट्राली भूसा एक ट्राली कंडे एक ट्राली लकड़ी और खेती में उपयोग होने वाले प्लास्टिक के पाइप सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड वाले बोले, 2 घंटे लगेंगे। ट्यूबेल के पानी से मुश्किल से आग बुझाई।