कटंगी: शहर के वार्ड क्रमांक 10 में प्लॉटिंग काटने के लिए भू-माफियाओं ने तोड़ा सरकारी प्रसाधन
कृषि भूमि पर बिना डायवर्सन के अवैध तरीके से कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर लाखों-करोड़ों रुपए कमाकर सरकार को कई लाख रुपयों का राजस्व का चूना लगाने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के कई बार आदेश तो जारी होते है।मगर, कभी कोई कठोर कार्रवाई नहीं होती। जिस कारण भू-माफियाओं के हौसले बेहद बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामला कटंगी वार्ड क्रमांक 10 का है।