कटंगी: वन विभाग ने महकेपार, नहलेसरा में ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण, वन्य प्राणियों से स्वयं को और फसलों को बचाने के दिए टिप्स
जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में काफी लंबे समय से वन्य प्राणियों के द्वारा इंसानों को घायल करने और खेतों में लगी फसलों को चौपट करने की शिकायतें मिलती रही है। इस तरह की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने एक एनजीओ की मदद से ग्राम महकेपार और कोड़मी बीट के नहलेसर्रा में देसी और परम्परागत तरीके अपनाकर किस तरह किस तरह से स्वयं की फसलों की सुरक्षा की जाती है।