धार: धार के सहायक आयुक्त कार्यालय में पदस्थ बाबू राजेश मालवी निलंबित, संभागीय उपायुक्त ने की कार्रवाई
Dhar, Dhar | Dec 12, 2024 धार के सहायक आयुक्त कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग के पदस्थ बाबू राजेश मालवीय को भ्रष्टाचार में लिप्त रहने और विभाग की शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से न करवाने, अनुशासनहीनता करने और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग इंदौर ने निलंबित कर दिया।