बिलासपुर: थाना कैमरी क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान में थाना केमरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल और दो नाजायज चाकू बरामद किए गए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित ध