चान्हो: डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में मेधावी छात्रों का सम्मान, वार्षिक परीक्षा परिणाम पर गूंजी तालियां
Chanho, Ranchi | Apr 10, 2026 शुक्रवार दोपहर एक बजे से सीसीएल पिपरवार क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं तक के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया।