सरदारशहर: शहरी क्षेत्र की 1 युवती ने 1 व्यक्ति के खिलाफ गलत काम करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए सरदारशहर थाने में केस दर्ज कराया
सरदारशहर पुलिस थाने में शुक्रवार दोपहर 3 बजे शहरी क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती ने एक जने के खिलाफ शराब के नशे में अश्लील हरकतें करने और युवती के साथ गलत काम करने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। थाना अधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया शहरी क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है।