सरदारशहर: सूर्य मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री में काम करने जा रहा बाइक चालक हुआ गंभीर घायल, उपचार के बाद किया रेफर
सरदारशहर के सूर्य मंदिर के पास गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करने जा रहा एक बाइक चालक वार्ड 16 निवासी 50 वर्षीय श्याम सुंदर जाट अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।