सरदारशहर: जलदायिक विभाग कार्यालय के सामने दोस्ताना सेवा संस्थान ने सालासर पैदल यात्रियों के लिए शुरू की एंबुलेंस चिकित्सा सेवा
सरदारशहर के दोस्ताना सेवा संस्थान द्वारा जलदायिक विभाग के कार्यालय के सामने सालासर पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे से एंबुलेंस चिकित्सा सेवा शुरू की गई, इस अवसर पर जलदाय विभाग कार्यालय के एक्सईएन मानवेंद्र सिंह ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंजाब और हरियाणा से पैदल चलकर सरदारशहर होते हुए पैदल यात्री सालासर जाते हैं।