सरदारशहर: राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी ने सरदारशहर पुलिस थाने का किया निरीक्षण
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी गुरुवार को सरदारशहर दौरे पर रहे। इस दौरान गुरुवार शाम 4 बजे राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी ने सरदारशहर पुलिस थाने का निरीक्षण किया। सरदारशहर पुलिस थाने में पहुंचते ही पुलिस जवानों ने गंगाराम मूलचंदानी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया।