सरदारशहर: ताल मैदान में चल रहे सरदारशहर उत्सव कार्यक्रम के दौरान जसनाथी संप्रदाय के सिद्धों ने किया शानदार अग्नि नृत्य
सरदारशहर के ताल मैदान में एकता मंच और लोक रंजन परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम सरदारशहर उत्सव में नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गुरुवार रात्रि 9 बजे से लेकर 12 बजे तक जसनाथी सम्प्रदाय के प्रवर्तक श्री जसनाथ जी महाराज का अखाड़ा यानी अग्नि नृत्य किया गया।