पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा लाइनपार मृतक की माँ का आरोप, हत्या में शामिल हैं कई लोग, सीबीआई जांच की मांग की
पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार की रहने वाली रेनू सिंह का पुत्र सागर 27 दिसबंर 2024 को लापता हो गया था। उसके बाद मृतक की मां ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। पांच जनवरी को सागर का शव पकड़िया चौराहे के पास नाले में पड़ा मिला था। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है। मृतक की माँ ने सीबीआई जांच की मांग की है।