पूरनपुर: घाटमपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार और सांड के हमले में बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग घायल
कलीनगर निवासी सत्यम शर्मा पुत्र मेवाराम उम्र 22 वर्ष एवं अनुज कुमार पुत्र सतवीर शर्मा उम्र 16 वर्ष किसी कार्य से गए हुए थे। बाइक सवार दोनों लोग घर बापस लौट रहे थे। तभी पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव घाटमपुर के पास में कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। वही मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में सांड के हमले में बुर्जुग महिला घायल हो गई।