पूरनपुर: तहसील सभागार में 25 क्षय रोगियों को एसडीएम और बीडीओ ने गोद लिया, जल्द ही वितरण की जाएगी पोषण किट
पूरनपुर तहसील सभागार में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान की बैठक की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान अभियान में चिन्हित किए 25 क्षय रोगियों को एसडीएम ने गोद लिया। इसके अलावा बीडीओ शिरीष वर्मा ने भी 17 मरीजों के देखभाल की जिम्मेदारी ली। जल्द ही मरीजों को पोषण किट बांटी जाएंगी।