पूरनपुर: भगवंतापुर चकमार्ग के पास गेहूं के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, पुलिस को दी गई सूचना
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर से मुझा कला जाने वाले चकमार्ग के पास में गेहूँ के खेत में गोवंश पशु के अवशेष होने की सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग पहुंच गए और पशु के अवशेष देख हिन्दू संगठन के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। फिलहाल पशु के अवशेष मिलने को लेकर हिन्दूवादी संगठन के लोगों में रोष है।