नवाबगंज: बाराबंकी में स्कूल से टीवी, गैस सिलेंडर, मूर्ति चोरी, मिड-डे मील का राशन भी गायब, 5 मई को थी छुट्टी
बाराबंकी जिले के बंकी विकास खंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकौली में बड़ा मंगल के अवकाश के दौरान चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्कूल से लाखों रुपये का सामान चुरा लिया, जिसमें दो एलसीडी टीवी, एक गैस सिलेंडर, म्यूजिक सिस्टम और मां सरस्वती की मूर्ति शामिल है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशिबाला रानी के अनुसार, 5 मई को अवकाश के कारण स्कूल बंद था।