कवर्धा: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सटोरिए को कोतवाली पुलिस ने PG कॉलेज ग्राउंड से किया गिरफ्तार
मंगलवार को कोतवाली पुलिस टीम ने सट्टा खिलाने वाले सटोरिए पर कार्यवाही किया।जिसमे कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी प्रमोद कुमार वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी छीरपानी कालोनी कवर्धा को ऑनलाइन माध्यम से रुपए पैसों का दाव लगाकर सट्टा खिलाने के आरोप मे नकदी रकम 670 रु के साथ गिरफ्तार किया है।वही आरोपी धारा 6,7,8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया ।