कवर्धा: ग्राम कोयलारी में एसडीएम, एसडीओ पीएचई और सीएमएचओ की संयुक्त टीम ने की पेयजल सैम्पल की जांच
जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कोयलारी मे विगत दिवस ग्रामीणों द्वारा दूषित जल पीने से स्वास्थ खराब होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने मामले को तत्काल संज्ञान मे लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव मे पहुँचकर बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गांव की स्थिति मे सुधार हुई है।