कुर्था: कुर्था थाना क्षेत्र के धमौल में जमीनी विवाद पर खूनी झड़प, महिला समेत 3 घायल; पुलिस ने देशी कट्टा बरामद किया
Kurtha, Arwal | Jul 22, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के धमौल स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बुधवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष भिड़ गए।