केशकाल: NH-30 आवराभाटा चौक के पास रोड किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, फरसगांव पुलिस जुटी जांच में
NH-30 आवराभाटा चौक के पास रोड किनारे शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। रोड किनारे लाश देखकर स्थानीय सरपँच ने फरसगांव थाने में जानकारी दी। सूचना पर फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू पुलिस टीम के साथ आज सुबह 9 बजे घटना स्थल पहुँचकर मृतक व्यक्ति की पहचान में जुट गए हैं।मृतक के सर में चोट आई है। ऐसा लग गया है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।