चरपोखरी: गरीबों के मसीहा, दलितों की बुलंद आवाज लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन चरपोखरी में धूमधाम से मनाया गया
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन चरपोखरी में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार को 4 बजे के करीब राजद प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर किया।