मुंगेर: कुत्ता काटने के बाद अस्पताल में सुई नहीं मिली, तो युवक ने स्वास्थ्य अधिकारी के बदले 112 पर किया कॉल
Munger, Munger | May 18, 2025 जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय प्रिंस कुमार के साथ एक गंभीर घटना घटी। जहां एक पागल कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया और काट लिया। डर और दर्द से व्याकुल होकर वह त्वरित उपचार हेतु रविवार दोपहर 12:00 बजेके करीबमुंगेर सदर अस्पताल पहुंचा। लेकिन आज रविवार होने के कारण अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रैबीज की सुई उपलब्ध नहीं थी।